फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many station in-charges were on the target of SP

एसपी के निशाने पर रहे कई थाना प्रभारी

Tue, 07 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Many station in-charges were on the target of SP
पुलिस लाइन चुर्क के सभागार में मंगलवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी के निशाने पर कई थानों के प्रभारी रहे। एसपी ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध पर रोक लगाने का निर्देश दिया। चेताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न लगाने वाले प्रभारियों को हटा दिया जाएगा। उन्होंने पूर्व में घटित घटनाओं का खुलासा न होने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसपी ने बारी-बारी सभी थाना प्रभारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। रोक के बावजूद जिन थाना क्षेत्रों में अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित होते मिला तो प्रभारियों की संलिप्ता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मातहतों को महिला हेल्प लाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार करने और एंटी रोमियो स्क्वाड को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करें। सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र के थाना इंचार्ज, दारोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करें। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। एसपी ने नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग करते हुए वहां के रहवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए भी निर्देशित किया। इसके पूर्व सैनिक सम्मेलन मेे एसपी ने आरक्षियों से उनकी समस्याओं को सुन कर संबंधितों को दूर करने के लिए निर्देशित किया। एएसपी विनोद कुमार, एएसपी विजय शंकर मिश्रा, सीओ राजकुमार तिवारी, प्रदीप सिंह चंदेल, राहुल पांडेय, आशीष मिश्रा, शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed