फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Many doctors and pharmacists have withheld salary for two months

कई चिकित्सक व फार्मासिस्ट का दो माह से रूका है वेतन

Mon, 19 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Many doctors and pharmacists have withheld salary for two months
रेणुकूट। चिकित्सक व फार्मासिस्टों के दो माह का वेतन रूका है। वेतन रोके जाने से नाराज चिकित्सक व फार्मासिस्टों ने सीएम को पत्र लिखकर बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग है। पत्र के जरिए विभाग पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वैश्विक महामारी के समय स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से तीन चिकित्सा अधिकारी और आधा दर्जन से ज्यादा फार्मासिस्ट का वेतन अकारण दो माह से रोक दिया गया है, जिसके कारण चिकित्सीय सेवा प्रभावित होने की आशंका है। तीन चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेश सिंह चिकित्सा अधिकारी सागोबांध, डॉ आनंद प्रकाश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर और डॉ. शुभम त्रिपाठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां सहित आधा दर्जन से अधिक फार्मासिस्ट का दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। चिकित्साधिकारियों एवं फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की है। इन लोगों ने आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा है कि विभाग की ओर से मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस कोरोना काल में हम लोग अथक प्रयास और मेहनत कर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। इस प्रकार के शोषण से काम करने वालों का हौसला गिर रहा है। परिवार का भरण पोषण भी करने में दिक्कत आ रही है। बताया कि वे लोग व्यक्तिगत रूप से मिल कर उनसे कारण भी पूछे। लेकिन उन्होंने टाल मटोल कर दिया। जिलाधिकारी का भी इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेम सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि जिन लोगों का वेतन रूका है, उसे दिखवाते है, जल्द ही उनका बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed