फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manpas will resonate on Valmiki Jayanti

वाल्मीकि जयंती पर गूंजेंगी मानस की चौपाई

Thu, 29 Oct 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Manpas will resonate on Valmiki Jayanti
सोनभद्र। अबकी बार जिले में 31 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रशासन की तरफ से सभी श्रीराम मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर अथवा रामायण से संबंधित अन्य मंदिरों में अखंड रामायण-मानस पाठ कराया जाएगा। इस संबंध में सूबे के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र भेजते हुए पुजारियों और वन गमन पथ के बारे में ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जनपद के श्रीराम मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर तथा रामायण से संबंधित अन्य मंदिरों का पूरा पता, फोटो, जीपीएस लोकेशन, मंदिर प्रबंधक का संपर्क नंबर मांगा गया है। राम-जानकी मार्ग तथा राम वनगमन मार्ग के स्थल जो महर्षि वाल्मीकि की रामायण में वर्णित हैं का पूर्ण विवरण, 08 घंटे, 12 घंटे एवं 24 घंटे अनवरत रामायण पाठ के लिए चयनित मंदिरों, स्थलों का विवरण कलाकारों, भजन गायकों के नाम पते एवं मोबाइल, चयनित मंदिरों-स्थलों पर नामित नोडल अधिकारी के नाम, पदनाम, पता एवं मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने को कहां गया है। शासन के मंशानुसार कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए प्रशासन स्तर से जिलास्तरीय, तहसील एवं विकास खंड स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश, आवश्यकता के सापेक्ष एवं दरी बिछावन आदि की व्यवस्था होगी। आयोजन स्थलों पर आयोजन हेतु सक्षम स्तर से अनापत्ति प्राप्त की जाएगी। अनवरत वाल्मीकि रामायण के पाठ हेतु वाल्मीकि रामायण ग्रन्थ की उपलब्धता पूर्व में सुनिश्चित करने को कहां गया है। जिला प्रशासन द्वारा 30 अक्तूबर को तैयारियों की फोटो संस्कृति विभाग की ईमेल पर भेजी जाएगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि श्रीराम मंदिर, श्रीहनुमान मंदिर अथवा रामायण से संबंधित अन्य मंदिरों में अखंड रामायण-मानस पाठ कराने की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed