फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Manbads beat two youths with sticks

मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से दो युवकों को पीटा

Sat, 15 Jan 2022 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat two youths with sticks
राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के न्यू कालोनी में शुक्रवार को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से दो युवकों की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कई स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे न्यू कालोनी के रहने वाले दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी वक्त कई बाइक से सवार होकर करीब दस की संख्या में युवक वहां पहुंच कर पहले से मौजूद युवक को गाली देने लगे। मारपीट में घायल राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी निवासी गोलू उर्फ मनीष ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसने विपक्षीगणों को गाली देने मना किया तो वे लाठी डंडे से उसे और उसके साथी आलोक को पीटने लगे। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि घायल की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर निवासी सागर सोनकर, जैत गांव निवासी गोपी, मछली गली राबर्ट्सगंज निवासी रोहित सोनकर, विवेकानंद पोखरा राबर्ट्सगज के समीप रहने वाले रोहित और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गोपी, विशाल, कृष्णा पटेल, रितिक और सूरज सोनकर मारपीट करने के आरोप में चालान कर दिया गया। मारपीट के अन्य में पकड़े गए रौप गांव निवासी पंकज सिंह का भी शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed