{"_id":"635975a3f2831b12be595170","slug":"manbads-beat-pradhan-broke-bike-too-case-filed-sonbhadra-news-vns680736540","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान को पीटा, बाइक भी तोड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान को पीटा, बाइक भी तोड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौगांव खुर्द तिराहे पर मनबढ़ों ने कतवरिया के ग्राम प्रधान गुड्डू की पिटाई कर दी। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रधान का आरोप है कि मनबढ़ों ने बाइक भी तोड़ दी है।
सदर विकास खंड के कतवरिया के ग्राम प्रधान गुड्डू ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि 22 अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में नौगांव गांव के पास एक गुमटी पर वह गुटखा खरीदने लगे। उसी समय वहां पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
ग्राम प्रधान का कहना है कि मनबढ़ों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्राम प्रधान गुड्डू की तहरीर पर ओरगाई गांव निवासी नारायण, सत्यजीत और नौगांव खुर्द निवासी सुनील के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।