{"_id":"6123ab358ebc3e79996d8f66","slug":"manbad-escaped-with-siege-truck-sonbhadra-news-vns607456366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज ट्रक लेकर फरार हो गए मनबढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीज ट्रक लेकर फरार हो गए मनबढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित खनिज प्रर्वतन दल कार्यालय परिसर से सीज ट्रक को मनबढ़ जबरन लेकर फरार हो गए। यहां तैनात प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट भी की। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
खान प्रयर्वक्षक अब्दुल गनी अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि सोमवार को आर्मी के सेवानिवृत्त नायब सूबेदार रामलाल कुशवाहा, एयरफोर्स के सेवानिवृत्त वीरेंद्र सिंह, होमगार्ड अनूप कुमार के साथ खनिज प्रवर्तन दल कार्यालय लोढ़ी पर कार्यरत था। भोर में करीब तीन बजे पर गिट्टी लदे ट्रक, जिसे उप खनिज के अवैध परिवहन के मामले में गत 20 अगस्त को खनिज प्रवर्तन दल कार्यालय लोढ़ी पर खड़ा कराया गया था, जिसके स्वामी और चालक जोर-जबर्दस्ती कर गाड़ी को भगा रहे थे। सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड मिलकर मना करने लगे। इस पर वाहन स्वामी और चालक ने हमला कर दिया, जिससे अनूप के दाहिने हाथ की दो अंगुलियों, नायब सूबेदार कुशवाहा के कंधे पर चोट लग गई। उनके हाथ की एक अंगुली में ड्राइवर ने अपना दांत धंसा दिया। दोनों को घायल कर गिट्टी लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। खान पर्यवेक्षक अब्दुल गनी अंसारी ने बताया कि पुलिस को तहरीर देने के साथ घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि खान पर्यवेक्षक की तहरीर पर आगे की कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदा ट्रक लेकर भागने वालों की तलाश की जा रही है।
खनिज प्रर्वतन दल कार्यालय परिसर से गिट्टी लदे ट्रक को लेकर भागने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए खान पर्यवेक्षक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। अवैध परिवहन के मामले में ट्रक को पकड़ा गया था। - जेपी दुबे, खान अधिकारी