{"_id":"611f43ce8ebc3e79f02a1a2f","slug":"man-commits-suicide-by-hanged-himself-in-sonebhadra-after-came-home-in-drunk-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, शराब के नशे में धुत होकर लौटा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, शराब के नशे में धुत होकर लौटा था घर
Fri, 20 Aug 2021 11:25 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:25 AM IST
सार
मृतक रोजी-रोटी के लिए बाहर रहकर काम करता था। हाल ही में वह घर आया था। शराब पीकर अक्सर पत्नी और बच्चों की पिटाई करता रहता था। बीती रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। रात में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत धूमा में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने संदिग्ध हाल में घर के बडेर से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह फंदे पर शव लटकता देख परिजन सन्न रह गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
धूमा गांव के भुंईया टोला निवासी प्रदीप भुंईया (40) बाहर रहकर काम करता था। हाल ही में वह घर आया था। शराब पीकर अक्सर पत्नी और बच्चों की पिटाई करता रहता था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। कमरे में जाकर सो गया। रात करीब दो बजे पत्नी की नींद खुली तो प्रदीप का शव बडेर से लटक रहा था।
विज्ञापन
उसने शोर मचाते हुए पास-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रदीप के परिवार में पत्नी, दो पुत्री और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन