फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Male activists submitted memorandum to SDM

माले कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Male activists submitted memorandum to SDM
राबर्ट्सगंज में विरोध प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज तहसील मुख्यालय पर जुलूस की शक्ल में पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में किसान विरोधी तीनों कानून को रद्द करने की मांग की। वक्ताओं ने हरियाणा में गिरफ्तार किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा करने और दिल्ली जा रहे किसानों पर कार्रवाई न करने की मांग की। कहा कि एमएसपी पर फसल खरीद के लिए कानून बनाया जाए ताकि किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल सके और कम दाम पर खरीद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। मनरेगा मजदूरों का गांवों में कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन कराये जाने सहित छह सूत्री मांगे पूरी करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में नोहर, राजदेव सिंह, लालती, शिवकुमार, नाजमा खातून, मु.कलीम, प्रेमशंकर, बसंतु, शंकर कोल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed