{"_id":"a699fa8803e125182d8c7ff8f750e0b7","slug":"make-rehta-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोझरा को हरा रेहटा बना विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोझरा को हरा रेहटा बना विजेता
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिण्डालको रेनुसागर की ओर से ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत लोझरा में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार की शाम समापन हुआ।
फाइनल मैच लोझरा और रेहटा के बीच खेला गया। इसमें रेहटा ने लोझरा को 17-10 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी समर जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
कहा कि खेल शारीरिक विकास में सहायक है। इससे जहां मानसिक स्फू र्ति मिलती है, वहीं प्रतिभा भी निखरती है।
इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया।
आयोजन में ग्रामीण विकास अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, राजनाथ यादव, जय कुमार का योगदान सराहनीय रहा। खेल के दौरान मैदान खेल प्रेमियों से भरा रहा। जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अमेय लाल बैसवार, राम करन, संत कुमार, कन्हैया लाल, त्रिवेणी खरवार, मोहन खरवार, रामेश्वर आजाद, आनंद कुमार खरवार, सुरेशचंद्र भारती आदि उपस्थित रहे।