फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Major accident in Sonbhadra three youths died due to crushed uncontrollable highway

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बेकाबू हाइवा ने तीन युवकों को रौंदा, सभी की मौत; शादी में शामिल होने आए थे

Sat, 20 Apr 2024 09:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Apr 2024 09:13 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुर्क के मुसही टोला में तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी युवक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वे देर शाम टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान बेकाबू हाइवा ने तीनों को रौंद दिया। 

विज्ञापन
Major accident in Sonbhadra three youths died due to crushed uncontrollable highway
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत चुर्क में शनिवार की देर रात बेकाबू हाइवा ने तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। वह आपस में रिश्तेदार थे। यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना पुलिस लाइन से चुर्क रोड पर मुसही के चरका टोला के पास हुई। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मुसही निवासी बुल्लू देवी की बेटी उर्मिला की शादी मैनपुरी में हुई है। उर्मिला के देवर दिलीप की शादी घोरावल के बर्दिया में तय है। शादी 21 अप्रैल को होनी है। समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार शनिवार को ही पहुंचे। 
विज्ञापन


देर शाम मैनपुरी जिले के कंजार निवासी राजेश (30) पुत्र अर्जुन, खैरा निवासी जितेंद्र (35) पुत्र साहब सिंह और एटा निवासी सुनील (25) टहलने के लिए निकले। रात करीब साढ़े साते बजे पुलिस लाइन से चुर्क मार्ग पर मुसही के चरका टोला के पास तेज रफ्तार हाइवा ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Major accident in Sonbhadra three youths died due to crushed uncontrollable highway
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अन्य रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंचे। 

सदर कोतवाल सतेंद्र राय ने बताया कि तीनों एक शादी में शामिल होने आए थे। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले हाइवा को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed