{"_id":"7b30f74e1a018ad77321cf53e7dc8a01","slug":"main-canal-will-build-bridges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघर मुख्य कैनाल के जर्जर पुलों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघर मुख्य कैनाल के जर्जर पुलों का होगा निर्माण
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Jan 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने गुरुवार को घाघर मुख्य कैनाल के जर्जर 11 पुलों के नवनिर्माण की आधारशिला रखी। इन पुलों के बनने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। पुलों के जर्जर होने से बड़े वाहन पार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि भरूहा, खैराही, खैरवा, सिरसिया, केकराही, शिवखरी, तिनताली, अमोखर समेत अन्य गांवों में घाघर मुख्य कैनाल पर जर्जर हो चुके पुलों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। बताया कि पुल की चौड़ाई करीब 12 फीट है। पुल से ट्रक, बस समेत अन्य बड़े वाहन आसानी से क्रास हो सकेंगे। घाघर मुख्य कैनाल पर बने अधिकांश पुल ध्वस्त और जर्जर हो चुके हैं। इन पुलों के निर्माण से लोगों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार, सहायक अभियंता ओम प्रकाश पांडेय, बीके मिश्रा, जेई साहिद हुसैन, राजेश पांडेय, सपा के विस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, गोविंद पांडेय, अनुरुद्ध यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन