{"_id":"5e4ec9238ebc3ef2c7443d62","slug":"mahashivratri-today-shivalas-will-be-filled-with-reverence-sonbhadra-news-vns5117683127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर्व आज मनाया जाएगा। इसके लिए शिवद्वार, कंडाकोट, पंचमुखी, गौरीशंकर, बरैला, घिवही शिव मंदिर, रेणुकेश्वर शिव मंदिर, मंगलेश्वर महादेव, नलराजा महादेव, शिवाला महादेव, गोठानी स्थित सोमनाथ महादेव, अमर गुफा, अजीरेश्वर महादेव, मृत्युंजय महादेव, भूतेश्वर दरबार, वीरेश्वर महादेव मंदिर आदि जगहों पर मेला एवं दर्शन-पूजन की तैयारियां कर ली गई। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग के साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सीसी टीवी कैमरे के जरिए भी जगह-जगह नजर रखी जा रही है।
गुप्तकाशी का द्वार कहे जाने वाले शिवद्वार, कण्व ऋषि की तपोस्थली कंडाकोट, पंचमुखी महादेव, बरैला महादेव, गौरीशंकर महादेव, घिवही महादेव, बरैला महादेव, नलराजा महादेव, अजीरेश्वर महादेव, अमर गुफा आदि जगहों पर शिवरात्रि के दिन मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें गोठानी संगम स्थित तट पर जहां आदिवासियों का सबसे बड़ा मेला देखने को मिलेगा। वहीं शिवद्वार में कई राज्य के श्रद्धालु उमड़े दिखाई देंगे। गौरीशंकर में भी 15 दिन के लिए मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भी कई शिव मंदिरों में एक दिवसीय मेले के साथ ही जगह-जगह शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। दुद्धी, रेणुकूट, राबटर्सगंज, ओबरा, राबटर्सगंज आदि जगहों पर निकलने वाली शिव बारात आकर्षण का केंद्र होगी। दुद्धी स्थित कैलाश कुंज में शिव-पार्वती का मनोरम दृश्य भक्तों का तन-मन दोनों भक्ति से भिगोकर रख देगा। दुद्धी की संवदेनशीलता और शिवद्वार तथा गोठानी में अपार भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जरूरत अनुसार सीसी टीवी कैमरे के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। भीड़ को संभालने के लिए मंदिर प्रबंधन की तरफ से वालंटियर तैयार किए गए हैं।