{"_id":"5e501b638ebc3ef3b246d54a","slug":"mahashivratri-festival-celebrated-with-great-pomp-in-the-district-sonbhadra-news-vns5119358172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में रंगीला कांवरिया संघ की ओर से महाशिवरात्रि पर महादेव की निकली झांकी।
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से देर शाम तक शिवालयों में जयकारा गूंजता रहा। कई जगह शिवबरात निकाली गई, जिसमें झूमते नाचते गाते हुए लोग चल रहे थे। वहीं दूर दराज से आए लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।
राबर्ट्सगंज से दक्षिण दिशा में रौप पहाड़ी पर स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। चुर्क संपर्क मार्ग से मंदिर तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में दर्शन पूजन करने के पश्चात भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यहां दूर दराज से लोग अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। इसी तरह सोभनाथ मंदिर, विरेश्वर मंदिर पर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। नगर से सटे बरैला गांव स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर दर्शन पूजन करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन बहन के नेतृत्व में नगर में भव्य शिव संदेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल और एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभा, सीता, सरोज, कविता, हरिन्द्र भाई, गोपाल, पंकज, रंजना, मंजू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नीरज सिंह नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली। यात्रा जिला कार्यालय से लेकर मेन मार्केट हाइडिल मैदान से होते हुए दण्डईत बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय, जिला महासचिव अजित पटेल, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, मनीष जैन, विजयशंकर पांडेय, जिला सचिव संतोष पांडेय, नगर युवा सेना प्रमुख सुशील रॉय आदि शामिल रहे।
रेणुकूट: पूर्वांचल श्रीराम सेना एवं शिवभक्त गण समूह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। मुर्धवा से निकला जुलूस रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गया। शिवलिंग के पीछे शिवजी के तांडव वाली विशालकाय प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रेणुकूट चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस अवसर पर आशीष सिंह,शरद नथानी, गोपाल सिंह, अजय राय, सज्जन अग्रवाल, राजेश सिंह, किंजल्क निलय सिंह, प्रभाकर पटेल,संदीप शुक्ला, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।