फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Made aware of Corona through street play

नुक्कड़ नाटक के जरिए कोरोना के प्रति किया जागरूक

Tue, 29 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Made aware of Corona through street play
हिंडाल्को जन सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को केवाल गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प टीका लगवाना ही है।
विज्ञापन

हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के महाप्रबंधक अभिजीत सिंह एवं हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य ब्लॉक संयोजक व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में केवाल में जागरूकता अभियान चलाया गया। टीकाकरण को लेकर गांव में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक कलाकारों का नेतृत्व कर रहे बभनी गांव के लालकेश कुशवाहा ने बताया कि वे नाटक के जरिए लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दुद्धी प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव व हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के आरडीओ राजेश सिंह ने कहा कि दुद्धी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में कोरोना टीका को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि खुद कोरोना का टीका लगवाएंगे और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। ग्रामीणों को टीकाकरण केंद्र तक ले जाकर टीका लगवाने का काम करेंगे। इस मौके पर डॉ. मनोज तिवारी, सोमारू सिंह गोड़, विजय शंकर, संजय चौरसिया, रामविचार, ग्रामीण राजेश यादव, चंद्रिका यादव, मोहनदास चेरो, जगदीश चेरो, हूबलाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed