{"_id":"61654f4e8ebc3e1fe1313b31","slug":"lt-wire-had-fallen-outside-house-laborer-died-due-to-electrocution-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: घर के बाहर गिरा था एलटी तार, चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: घर के बाहर गिरा था एलटी तार, चपेट में आने से मजदूर की मौत
Tue, 12 Oct 2021 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में मंगलवार सुबह में घर के बाहर गिरे एलटी तारों की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। परिजन उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को भोर में कुसुम्हा निवासी श्रीराम(48) पुत्र स्व. टुन्नी को उनके परिजन घोरावल सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र कमलेश ने बताया कि उसके पिता श्रीराम सोमवार रात भोजन के उपरांत घर में सो गए। मंगलवार को भोर में वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
घर के बाहर एलटी लाइन का तार टूट कर गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण वह एलटी तार नहीं देख पाए और तारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें घोरावल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक श्रीराम के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उधर श्रीराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि कुसुम्हा निवासी मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।