फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   LPG price hike triggered SP workers

रसोई गैस का दाम बढ़ाने पर भड़के सपा कार्यकर्ता

Tue, 01 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 01 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
LPG price hike triggered SP workers
रसोई गैस का दाम बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर के कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। सपा ने प्रदर्शन के दौरान बढ़े हुए दाम को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। 
विज्ञापन



इस दौरान हुई सभा में नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, मंहगाई की मार जनता पर ज्यादा पड़ रही है।


पहले रसोई गैस का दाम 418 रुपये था लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसका दाम बढ़ाते-बढ़ाते 660 रुपये कर दिया। भाजपा शासन में गैस का दाम 248 रुपये तक बढ़ गया है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार गरीब विरोध है, लगातार खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। दाल हो, चीनी हो या साग सब्जी सरकार ने आम आदमी की थाली से भोजन छिनने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा का कोई भी एक कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा बनी है सिर्फ व्यापारियों का शोषण हो रहा है। गरीबों को दो वक्त की रोटी और रोजगार का वादा कर सत्ता में आई भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।



नगर महासचिव वारिस अली ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। प्रदर्शन और सभा में आशीष केशरी, मुन्ना कुशवाहा, राकेश मौर्य, ओसामा कैफी, जय प्रकाश, धर्मेंद्र जायसवाल, उमेश, मुमताज आलम, तौफिक खां, सुन्ना भाई, सुरेश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed