{"_id":"6065f3418ebc3e8ccd2e3562","slug":"love-verma-selected-in-delhi-challengers-team-sonbhadra-news-vns58287536","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के लव वर्मा का दिल्ली चैलेंजर्स की टीम में चयन, दुबई में दिव्यांग प्रीमियर लीग में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के लव वर्मा का दिल्ली चैलेंजर्स की टीम में चयन, दुबई में दिव्यांग प्रीमियर लीग में लेंगे हिस्सा
Thu, 01 Apr 2021 09:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी लव वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई और शारजाह में होने जा रहे दिव्यांग प्रीमियर लीग (डीपीएल) में सोनभद्र के अनपरा निवासी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी लव वर्मा का चयन दिल्ली चैलेंजर्स की टीम में हुआ है। इससे उर्जांचल वासियों में हर्ष है।
विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारुन राशिद ने बताया कि डीपीएल आठ अप्रैल से शुरू होकर फाइनल 15 अप्रैल तक दुबई और शारजाह के स्टेडियम में खेले जाएंगे। देश से 90 खिलाड़ियों का चयन कर छह टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
इनमें दिल्ली चैलेंजर्स, मुंबई आइडियल, कोलकाता नाईट फाइटर्स, गुजरात हिटर्स, राजस्थान राजवाड़ा, चेन्नई सुपर स्टार्स शामिल हैं। चार और पांच अप्रैल को आगरा में दो दिनों का फिटनेस कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीपीएल के अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष से खिलाड़ियों की बोली लगेगी और आठ टीमों के साथ हर टीम में 10 भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी होंगे। लव वर्मा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उपकप्तान भी हैं और कुछ समयों से सरकार से रोजगार की मांग के लिए कई पत्र भी लिख चुके हैं।
इन सब के बीच उनका चयन डीपीएल के लिए होना उनके खेल के स्तर को और बढ़ाता है। छह अप्रैल को 90 खिलाड़ियों के साथ 15 बोर्ड अधिकारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरेंगे।