फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Loss of lakhs due to fire in the shop

Sonebhadra News: दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति

Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in the shop
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार स्थित शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। आग से दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार अभिषेक केशरी के मुताबिक दुकान में आग लगने से लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हो गई है। दुकानदार का कहना है कि रात में लगभग 11 बजे दुकान की लाइट में कुछ शार्ट होने पर आकर दुकान खोला तो देखा कि दुकान में आग लग गई थी और सामान जल रहा था। तत्काल शोर मचाना शुरू किया और पन्नूगंज विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति ठप कराया गया। मगर आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि दुकान में रखा टीवी, मोबाइल पार्ट्स, प्रिंटर, बायोमेट्रिक फिंगर, सीसीटीवी, कंप्यूटर, रैक, मॉनिटर कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed