फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Looteri Dulhan News gang member arrested 90,000 cash and Bolero recovered in sonbhadra

Looteri Dulhan News: गैंग का एक और सदस्य अरेस्ट, 90 हजार नकद और बोलेरो बरामद; इस अंदाज से करते थे ठगी

Fri, 07 Nov 2025 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 08:27 PM IST
सार

सोनभद्र की म्योरपुर पुलिस ने ठगी में मुख्य भूमिका निभाने वाली मां-बेटी और दामाद को बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें ठगी के लिए झांसे में लेने वाले इस गिरोह के सरगना सहित दो लोग फरार थे।

विज्ञापन
Looteri Dulhan News gang member arrested 90,000 cash and Bolero recovered in sonbhadra
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर लोगों को लुटने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया कृष्णानंद मौर्य (28) रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव का निवासी है। वह छत्तीसगढ़ से होते हुए झारखंड भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 90 हजार रुपये नकद और बोलेरो बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है।

विज्ञापन




राजस्थान के जालौर निवासी रमेश कुमार की ओर से आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के दौरान म्योरपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश था। इस गैंग में दुल्हन बनने वाली मुड़िसेमर निवासी रानी, उसके पति रवि रंजन मौर्य और रानी की मां सुपाचुआ निवासी माया देवी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तीनों ने गिरोह के अन्य सदस्य बहुअरा निवासी कृष्णानंद मौर्य और राजू माली के बारे में भी पुलिस को बताया था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर पुलिस ने झारखंड बॉर्डर के पास से कृष्णानंद को गिरफ्तार कर लिया। 

म्योरपुर एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि कृष्णानंद लुटेरी दुल्हन गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह झूठे विवाह के बहाने वर पक्ष से मोटी रकम वसूल कर उनके साथ लूटपाट करता था। राजस्थान निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी माया घसिया, रानी घसिया और रवि रंजन मौर्य के साथ मिलकर पीड़ित की नकली शादी कराई थी। 

29 अक्तूबर को माया की बेटी रानी से बोलेरो गाड़ी में झूठा विवाह कराया गया और बाद में राॅबर्ट्सगंज के हिंदुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर पीड़ित से 10 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूट ली गई।

राजस्थान तक जुड़े हैं गैंग के तार
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गैंग का सरगना राजस्थान निवासी राजू माली है, जो वर पक्ष से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। गिरोह पहले भी कई लोगों को फर्जी शादी के नाम पर ठग चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90000 रुपये नकद और बोलेरो वाहन बरामद किया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

UP: गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, पति और मां के पास मिले जेवर-नकद, दो भाग निकले; राजस्थान से है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed