{"_id":"5887981f4f1c1b9e7dcf3c20","slug":"loosely-arranged-to-meet-the-strict-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था लचर मिलने पर दी सख्त हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था लचर मिलने पर दी सख्त हिदायत
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय में व्यवस्था का जायजा लेते जिला जज रामअधार राम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवागत जिला जज राम अधार राम ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। डीजीसी क्रिमिनल रामजियावन सिंह यादव को बेल पर मोहलत के लिए सख्त हिदायत दी।
मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे न्यायालयों और कार्यालयों में व्यवस्था का जायजा लिया। डीजे ने न्यायालयों में साफ-सफाई, मुकदमों की कंप्यूटर में फीडिंग का हाल और फाइलों के रख-रखाव के बारे में पूछताछ की। कंप्यूटर में फीडिंग की स्थिति लचर पाए जाने पर संबंधितों को सख्त हिदायत दी। डीजे ने सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को यूनिफार्म में रहने को कहा। एडीजे फेमिली कोर्ट अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीजे जी प्रसाद, सीजेएम संजय कुमार यादव, प्रमोद कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।