फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lok Sabha Election jp nadda said in public meeting sonbhadra opposition party corrupt

Lok Sabha Election: 'बेइमानों का गिरोह है इंडी गठबंधन' जेपी नड्डा बोले- धर्म के आधार पर विपक्ष करता था विकास

Fri, 24 May 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 07:14 PM IST
सार

Lok Sabha Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि फूट डालो और राजनीति करो यह कांग्रेस का तरीका था, लेकिन मोदी जी ने विकासवाद की राजनीति को जन्म दिया। सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास का मंत्र दिया। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का वही आम आदमी विकसित भारत के संकल्प के साथ खड़ा है। इसी का फर्क है कि आज अमेरिका, यूरोप जैसे देशों की अर्थनीति डंवाडोल हो गई। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election jp nadda said in public meeting sonbhadra opposition party corrupt
जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में बेइमान लोग और बेइमान पार्टियां हैं। इन्हें षडयंत्र रचने के सिवाय कुछ नहीं आता। यह लोग धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन जब तक मोदी जी जिंदा हैं, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में लोकसभा प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड के समर्थन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान नहीं पढ़ा, लेकिन संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


इनका अब वश नहीं चल रहा तो वह दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने चाहते हैं। जिन्होंने जनता का चावल खाया, चीनी और चारा खाया, कोयला, हेलीकॉप्टर, लैपटॉप, शराब का घोटाला किया, ऐसे भ्रष्टाचारियों को सत्ता में मत आने देना। इनकी जगह जेल में है। मोदी जी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ तो यह लोग कहते हैं भ्रष्टाचार बढ़ाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दस साल पहले देश का आम नागरिक निराशा में था। उसकी धारणा बन गई थी कि देश में कुछ नहीं बदलने वाला। राजनीति से कोई परिवर्तन नहीं होगा। यूपीए सरकार में दुनिया में भारत की छवि भ्रष्टाचारी देश की हो गई थी। मोदी जी ने राजनीति का रंग-ढंग, चाल-चरित्र बदल दिया है। आज राजनीति की परिभाषा बदल गई है। 

कहा कि चीन, जापान जैसे देश पीछे हो गए, लेकिन कोरोना की मार और यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दसवें से छलांग लगाकर पांचवें नंबर पर आ गई है। तीन साल के भीतर दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कोरोना वैक्सीन जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत मांगने वाला नहीं दूसरों को देने वाला देश बन गया है। 



पीएम आवास योजना, आयुष्मान, उज्ज्वला, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण सहित अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ श्रीराम विरोधी, सनातन विरोधी लोग खड़े हैं तो दूसरी ओर देश व समाज को आगे ले जाने वाले मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए के लोग हैं। फैसला सोच-समझकर करिएगा।
 
सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, कैलाश आचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन लोकसभा संयोजक अमरेश पटेल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed