फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lockdown: Children, women are paying attention to the food of the elderly

लॉकडाउन: बच्चे, बुजुर्गो के खान-पान पर महिलाएं दे रहीं ध्यान

Sat, 18 Apr 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Children, women are paying attention to the food of the elderly
सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चेन तोडने के लिए देश में लॉकडाउन है। बेवजह घर से निकलने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में लोग अपने घरों मे ही रह रहे है। आवश्यक वस्तुएं एवं आपात स्थिति में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। लॉकडाउन-2 की अवधि बढ़ाये जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सप्तपदी का जिक्र करते हुए लोगों से घर के बुजुर्गो के साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील किए थे। प्रधानमंत्री के अपील को ध्यान में रखते हुए घरेलू महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्गो के खान-पान पर ध्यान दे रहीं हैं। घर का कामकाज निपटाने के बाद परिवार के साथ रामायण एवं महाभारत टीवी सीरियल देखकर समय व्यतित कर रहीं है।
विज्ञापन

1-पीएम मोदी के सप्तपदी को ध्यान में रखते हुए घर में साफ-सफाई के साथ बच्चे एवं बुजुर्गो की सेहत का विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए घर का कामकाज निपटाती हूं। घरवालों को भी सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर रहने के लिए कहती हूं। - नीलम तिवारी।
विज्ञापन

2-घरेलू महिलाओं का आमदिनों में भी घर से निकलना कम होता है। संक्रमण काल में घर में रहकर भी बहुत सतर्कता बरती जा रही है। कामकाज निपटाने के बाद परिवार के साथ रामायण व महाभारत सीरियल देखती हूं। - मनीषा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि नया शिक्षा सत्र चालू है और लॉकडाउन में विद्यालय बंद है। बच्चों के सेहत को लेकर भी सतर्क रहती हूं। - रंजना।
4-इस समय देश कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि सरकार के एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर लोग खुद घर में रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। -निक्की।
5-लॉकडाउन में अपने परिवार को पूरा समय दे रही हूं। लॉकडाउन से लोगों के सामने परेशानिया उत्पन्न हो रही हैं। इसके बाद भी यह जरूरी है कि लोग अपने घरों में ही रहें। - पूजा द्विवेदी।

6-देश में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसलिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर तीन मई कर दी गई। घर के बच्चे और बुजुर्गो की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महिलाएं पौष्टिक आहार दें। संक्रमण काल में परिवार का अच्छी तरह से देखभाल करें।- निशा अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed