फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Local grid will illuminate remote villages

दूर-दराज के गांव होंगे लोकल ग्रिड से रौशन 

Tue, 22 Mar 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 22 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
 छत्तीसगढ़, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम की तर्ज पर प्रदेश के भी दुर्गम इलाकों में स्थित गांव लोकल ग्रिड से रौशन होते नजर आएंगे। फिलहाल सूबे में सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज का इसके लिए चयन किया गया है। केंद्र सरकार से जुड़े ग्रामीण विद्युतीकरण कारपोरेशन (आरईसी) ने इन जिलों में चिह्नित गांवों और मजरों की सूची भी करीब-करीब फाइनल कर ली है। चंद दिन बाद शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में इस पर कार्य भी शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन



ज्यादातर पहाड़ी और पठारी भूभाग वाले सोनभद्र में अभी भी कई गांव, मजरे ऐसे हैं, जहां बिजली पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। दूर-दूर बिखरी आबादी के लिए भी बिजली उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। केंद्र सरकार की इस योजना में ऐसे गांवों, बस्तियों का भी चयन किया गया है, जहां आठ से दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। या फिर उस गांव को रौशन करने में काफी अधिक व्यय आ रहा है। 
विज्ञापन



सूत्रों की मानें तो इस योजना के लिए बस्ती और शाहजहांपुर जिले का भी नाम प्रस्तावित है लेकिन तकनीकी कारणों से यहां अभी लोकल ग्रिड को लेकर आरईसी की ओर से सर्वे प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकी है। उधर,   भाजपा ऊर्जा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक इं. ओमप्रकाश पांडेय कहते हैं कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को लेकर गंभीर है।   इसलिए आरईसी के जरिए यहां बिजली से वंचित गांवों को रौशन करने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed