फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Loan sanction letters distributed to street vendors

Sonebhadra News: रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को बांटे ऋण स्वीकृति पत्र

Fri, 19 Jun 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Loan sanction letters distributed to street vendors
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्वनि​धि महोत्सव में प्रमाण पत्र वितरण करती नपा अध्यक
सोनभद्र। पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद सोनभद्र में एक दिवसीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को परिचय बोर्ड, क्यूआर कोड, एलओआर, ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना का विस्तार मार्च 2030 तक किया गया है। इसका उद्देश्य रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऋण राशि में भी वृद्धि की गई है। पहली किस्त का ऋण 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये, दूसरी किस्त 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। तीसरी किस्त के तहत 50 हजार रुपये तक ऋण का प्रावधान है। इसके अलावा ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम स्वनिधि योजना में बेहतर कार्य करने वाले व्यवसायियों और नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि अपने-अपने वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए आवेदन कराएं। पूर्व में ऋण प्राप्त कर चुके वेंडर्स को केंद्र सरकार की आठ योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रोफाइलिंग कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने की। नगर पालिका सदस्य मनोज चौबे, अनवर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed