{"_id":"61d87cd39d08fc631072973a","slug":"list-of-53-thousand-people-ready-for-booster-dose-sonbhadra-news-vns6323428103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज के लिए 53 हजार लोगों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज के लिए 53 हजार लोगों की सूची तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने वालों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली। इस सूची में 53 हजार लोग शामिल हैं। यह वह लोग हैं, जिन्हें शुरुआती दौर में ही टीका लगा था और दोनों डोज लिए उन्हें 39 माह बीत चुके हैं। इनका टीकाकरण 10 जनवरी से आरंभ होगा। टीकाकरण के लिए डॉक्टरों की सलाह जरूरी होगी।
दस जनवरी से प्रारंभ होने वाले इस टीकाकरण के लिए विभाग जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है। जिले में पहले से बूस्टर डोज के लिए 50 हजार वैक्सीन उपलब्ध है। इसके अलावा 30 हजार अतिरिक्त वैक्सीन की भी मांग की गई है। वो इसलिए कि अगर बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ी तो टीकाकरण बंद न करना पड़े। डॉक्टरों की टीम तैयार कर इस टीकाकरण के तहत सर्वप्रथम 7518 हेल्थ केयर वर्कर, 10,755 फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष की आयु से अधिक के 34,581 लोगों को इस बूस्टर डोज की खुराक दी जानी है। इसके लिए आवश्यक है कि बूस्टर डोज लेने वाले व्यक्ति को कोवैक्सीन या कोविशिल्ड का दोनों डोज लेने के बाद 39 हफ्ते का समय बीत गया हो। ऐसे लोगों का टीकाकरण प्रमाणपत्र देखने के बाद उनका टीकाकरण किया जाएगा।
शत प्रतिशत टीकाकरण पर सम्मानित होंगे प्रधान
जिले में ब्लाकवार गांवों के प्रधानो के लिए जिलाधिकारी टीके शिबू की ओर से पहली डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण होने पर सभी प्रधानों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर सभी को सम्मानित करने के बाद डीएम के साथ प्रीतिभोज में भोजन भी कराया जाएगा।