फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor was being sold at the beer shop, the shop sealed

बीयर की दुकान पर बिक रही थी देसी शराब, दुकान सील

Thu, 09 Jun 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold at the beer shop, the shop sealed
आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात बीयर की दुकान पर छापे की कार्रवाई की। कार्रवाई में बीयर की दुकान से सात पेटी यानी 41 शीशी देसी शराब बरामद हुई। इस पर बीयर की दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बभनी मनोज कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक दुद्धी टीम की छापे की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात संयुक्त टीम ने बभनी-आसनडीह रोड परसाटोला रोड पर स्थित सरकारी बीयर की दुकान पर छापेमारी करने पर बीयर की दुकान से सात पेटी 41 शीशी देशी शराब बरामद किया। टीम ने अवैध कारोबार में संलिप्त सरकारी बीयर की दुकान को तत्काल सील कर दिया। बीयर की दुकान से शराब की बिक्री करने पर सेल्समैन अजय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक अनुपम सिंह, सब इंस्पेक्टर सतीश चंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भरत यादव, अक्षय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed