फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lightning fell in the field, six laborers including five women transplanting were scorched

खेत में गिरी बिजली, रोपाई कर रहीं पांच महिलाओं समेत छह मजदूर झुलसे

Fri, 29 Jul 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell in the field,  six laborers including five women transplanting were scorched
चोपन थाना क्षेत्र के अदलगंज गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे छह मजदूर झुलस गए। इसमें पांच महिलाएं हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अदलगंज गांव निवासी रामलखन के खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर में तेज गरज के साथ खेत में बिजली गिर गई। इससे रोपाई कर रहीं शिव कुमारी (58) पत्नी नंदलाल निवासी मीतापुर, अनीता (31) पत्नी सागर निवासी कुरछा, फूलझारी (45) पत्नी वीरभद्र निवासी बगनारी, बसंती (45) पत्नी रामजियावन निवासी कुरुहुल, चिरौजिया (44) पत्नी दीपनारायण निवासी अदलगंज, सोहन (30) पुत्र रामप्यारे निवासी अदलगंज झुलस गए। आननफानन सभी को जिला अस्पताल ले जा गया। घायलों में शिवकुमारी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed