{"_id":"67056d285b41fb5c8a032d24","slug":"life-is-valuable-follow-traffic-rules-vc-sonbhadra-news-c-190-1-svns1007-124362-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन मूल्यवान, यातायात नियमों का करें पालन : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन मूल्यवान, यातायात नियमों का करें पालन : वीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन मूल्यवान है। इसकी रक्षा के लिए यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवियों से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।
मुख्य वक्ता राजेश तिवारी, युवा अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ ने कहा कि जागरूकता से ही सड़क पर चलने वालों के जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने का प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना है। प्रो. साहेब दूबे ने कहा कि नियमों का पालन आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत तिवारी, डॉ. रमेश कुमार राय, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. रूबी चौधरी, डॉ. संजय कुमार शुक्ल रहे।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ चयन
गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के चयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ के युवा अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अखिलेश प्रसाद एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह की चयन समिति ने दौड़, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन के आधार पर दो स्वयंसेवियों का परेड के लिए चयन किया। शिविर में कुल सात महाविद्यालयों के पचास स्वयंसेवियों ने भाग लिया।