फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Letter written to make hospital a Covid Center

अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने को लिखा पत्र

Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Letter written to make hospital a Covid Center
ओबरा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गोयल ने शनिवार को ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर ओबरा परियोजना अस्पताल को कोविड अस्पताल में परिवर्तित किये जाने की मांग की है। सीजीएम को लिखे गए पत्र में बताया कि ओबरा परियोजना की परिधि में रहने वाली जनता के स्वास्थ्य के प्रति परियोजना चिकित्सालय को भी सचेत रहने की जरूरत है। परियोजना प्रबंधन का यह सामाजिक दायित्व है कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र के कोविड मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी का रूप लेता जा रहा है। ऐसी स्थिति में बाजार सहित समीपवर्ती गांव के लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था ओबरा परियोजना अस्पताल में प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। साथ ही इस चिकित्सालय को भी कोविड अस्पताल में परिवर्तित करते हुए क्षेत्र के लोगों का इलाज सुनिश्चित कराया जाए। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक भाटिया ने कहा कि ओबरा परियोजना अस्पताल में कोविड सेंटर बनाए जाने को लेकर मंडलायुक्त से फोन पर वार्ता की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में सीडीओ को निर्देशित किया गया है। कहा कि ओबरा परियोजना अस्पताल में कोविड सेंटर बनने पर निश्चित रूप से लोगों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ समुचित इलाज मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed