फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Letter handed over to the minister for setting up a state university

राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए मंत्री को सौंपा पत्र

Sun, 08 May 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Letter handed over to the minister for setting up a state university
जनपद दौरे के पर आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह को विंध्याचल मंडल में प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय को सोनभद्र में बनाने को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में टीम 50 के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधित्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता व टीम 50 के सदस्य नीतीश कुमार चतुर्वेदी ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि सोनभद्र चार राज्यों का स्पर्श करता है। विंध्याचल मंडल में प्रस्तावित राज्य विश्वविद्यालय सोनभद्र में बनता है तो आदिवासी अंचलों के लोगों में शिक्षा का विकास होगा। जिले में राज्य विश्वविद्यालय खुलने से आदिवासियों और गरीबों के बच्चे भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जिले को सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाने के लिए विश्वविद्यालय खोला जाना अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में दीपक पंडित, अनुराग पांडेय विक्की, मृदुल मिश्रा, धेराज पांडेय, सुनील त्रिपाठी, करुणा त्रिपाठी, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed