फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leopard eluding forest department, still away from days

Sonebhadra News: वन विभाग को छका रहा तेंदुआ, तीन दिन बाद भी पकड़ से दूर

Sun, 28 May 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Leopard eluding forest department, still away from days
रेणुकूट। पिपरी नगर क्षेत्र व आसपास के जंगलों में बीते एक पखवाड़े से तेंदुए की चहलकदमी के बाद से लोग सहमे हैं। तेंदुए को पकड़ने को वन विभाग पिछले दिनों से मशक्कत कर रहा है, लेकिन उसके सारे प्रयास अब तक नाकाफी साबित हो रहे हैं। थककर विभाग ने भी जंगल में पिंजड़ा और जाल लगाकर छोड़ दिया है, ताकि उस ओर आते ही तेंदुआ उसमें फंस सके। उधर, जंगल के किनारे रहने और आने-जाने वाले लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

पिपरी वन रेंज क्षेत्र के रेंजर धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मिर्जापुर से पिंजड़ा भी आ चुका है और जाल भी मंगा कर रख लिया गया है। प्रतिदिन वन कर्मी जंगलों में चक्रमण भी कर रहे हैं, मगर इधर तेंदुए का पता नहीं चल रहा है। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ से बचने के लिए लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह जंगल में अकेले न जाएं। तीन-चार की संख्या में होने पर वह सुरक्षित रहेंगे। पिपरी स्थित पशु अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष कुमार मौर्या ने बताया कि तेंदुआ बहुत ही फुर्तीला जानवर होता है। रिहंद बांध के आसपास ऐसी जलवायु है जो उसके अनुकूल है। यहां उसे जंगलों में चीतल या छोटे-मोटे जानवर खाने को मिल जा रहे हैं और पीने के लिए पर्याप्त पानी भी है। ऐसी दशा में वह घूम फिर कर यहीं बना हुआ है। उन्होंने तेंदुआ के छत्तीसगढ़ के जंगलों से भटककर आने की संभावना जताई और कहा कि यहां अनुकूल परिस्थितियां होने की वजह से वह बीते कई माह से अपना ठिकाना बना चुका है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ दो-तीन आदमी अगर एक साथ हैं तो हमला नहीं करेगा। अकेला आदमी देखकर ही वह हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed