फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leopard dead body found near house in forest in sonbhadra cause of death not clear

Sonbhadra: सोनभद्र के जंगल में मृत मिला तेंदुआ, गले और पीठ पर चोट के निशान, जांच में जुटा वन विभाग

Sat, 28 Jan 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 04:52 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में म्योरपुर वन रेंज में शनिवार को तेंदुए का शव मिला। तेंदुए की मौत का कारण साफ नहीं है। गले और पीठ पर चोट के निशान हैं। वन विभाग की टीम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
Leopard dead body found near house in forest in sonbhadra cause of death not clear
तेंदुए के शव के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में म्योरपुर  वन रेंज के डडिहरा गांव से सटे जंगल में शनिवार को तेंदुए का शव मिला। उसके गले और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तेंदुआ किसी दूसरे क्षेत्र से भटक कर आया था। मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। तीन राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों के पैनल ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया है। अरसे बाद जंगल में तेंदुआ मिलने के बाद हर कोई सकते में है। वन विभाग छानबीन में जुट गया है।

विज्ञापन


डडीहरा ग्राम पंचायत के खाले डडीहरा गांव से सटे जंगल में शनिवार को ग्रामीण एक पेड़ के नीचे तेंदुआ देखकर सहम गए। काफी देर तक तेंदुए के शरीर में कोई हलचल न होने पर वन विभाग को सूचना दी। जिस पेड़ के नीचे तेंदुए का शव पड़ा था, बड़ी संख्या में उसकी पत्तियां गिरी थीं।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इस्माइलुद्दीन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए म्योरपुर रेंज परिसर लाया गया। वहां एसडीओ पिपरी ऊषा देवी, एसडीओ म्योरपुर भानेंद्र सिंह, रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान उसके गले और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा था तेंदुआ

Leopard dead body found near house in forest in sonbhadra cause of death not clear
तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

डडिहरा गांव के जंगल में मृत मिले तेंदुए की उम्र 8 से 10 वर्ष होने का अनुमान है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक सरोज ने बताया कि तेंदुए की उम्र 17 से 18 साल तक होती है। मृत मिला तेंदुआ 10 साल के अंदर का ही है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि इलाके में तेंदुओं की प्रजाति मौजूद है। पिपरी के चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष मौर्या ने कहा कि तेंदुआ काफी फुर्तीला होता है। 80 किलो तक का वजन लेकर बड़े पेड़ों पर चढ़ सकता है।

बालों को छीला तो दिखे जख्म के निशान

म्योरपुर वन रेंज के जंगलों में तेंदुए की मौत की सूचना मिलते ही भीड़ पहुंचने लगी। वन रेंज कार्यालय में भी लोग तेंदुआ देखने के लिए पहुंचे। हालांकि वन कर्मियों ने उन्हें बाहर कर दिया। मौके पर कड़ी सुरक्षा  रही। पता चला कि पोस्टमार्टम के दौरान जब तेंदुए के बाल छीले गए तो गर्दन और पीठ पर गहरा निशान पाया गया, जिससे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए अक्सर जंगलों में शिकारी जाल लगाते हैं। तेंदुआ इसी जाल में फंसा होगा। हालांकि वन विभाग के अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

  • तेंदुए की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वह तंदुरुस्त था। उसकी मौत सामान्य रूप से नहीं हुई है। यह जांच का विषय है कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है। - डॉ मनीष मौर्या, पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सालय पिपरी।
  • स्थानीय जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी के फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं है। संभव है यह तेंदुआ छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश के जंगलों से भटककर यहां आया हो। उसकी मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। - मनमोहन मिश्र, डीएफओ, रेणुकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed