फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Left field 157 candidates

157 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

Sat, 21 Nov 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 21 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Left field 157 candidates
 प्रथम चरण में होने वाले ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों को दूसरे दिन शनिवार को भी चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। इसके लिए उम्मीदवारों की लाइन लगानी पड़ी। सदर ब्लाक में चुनाव चिन्ह लेने के चक्कर में प्रत्याशियों ने धक्का देकर काउंटर केे एक खिड़की का शीशा तोड़ दिया, जिससे हड़कंप मच गया। चुनाव से पहले प्रधान के 115 प्रत्याशी और सदस्य के 42 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही गांवों में दावतों का दौर तेज हो गया है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में 28 नवंबर को ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए मतदान होगा। दूसरे दिन शनिवार को दोनों ब्लाकों में चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। सदर ब्लाक में दोपहर  करीब एक बजे न्याय पंचायत सलखन की खिड़की पर चुनाव चिन्ह लेने के लिए खड़े कुछ प्रत्याशियों खिड़की का चकनाचूर कर दिया। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ ही देर बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत उपेेंद्र कुमार पांडेय की देखरेख में कर्मचारियों ने प्रतीक चिह्न आवंटित किया। खंड विकास अधिकारी  हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि 140 प्रधान पद के लिए 1508 नामांकन फार्म जमा हुए थे, जिसमें 29 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2823 नामांकन पत्र जमा थे, जिसमें 35 ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लाक में 52 प्रधान पद के लिए 468 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें 23 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। इसी तरी सदस्य पद के लिए 974 नामांकन जमा हुए थे, जिसमें सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ब्लाकों में निर्विरोध सदस्यों की सूची बनाई जा रही थी, इसलिए पता नहीं चल सका कि कितने सदस्य निर्विरोध हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed