{"_id":"5e42f1fd8ebc3ee5ee52d7b0","slug":"lathi-iron-rod-killed-the-shopkeeper-sonbhadra-news-vns510050722","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-लोहे की राड से दुकानदार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-लोहे की राड से दुकानदार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के मथुराकुंड (बैरियर के पास) सोमवार की रात सरेआम मनबढ़ों ने लाठी-डंडे एवं लोहे की राड से गणेश गुप्ता को पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीरवस्था में घायल को उसके घरवाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया। इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओबरा के चूड़ी गली निवासी गणेश की मथुराकुंड (बैरियर के पास) चोपन-ओबरा मार्ग के किनारे भोजनालय की दुकान है। सोमवार की रात करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की राड से दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की हिम्मत बीच-बचाव करने की नहीं की। अधिक चोट लगने से दुकानदार गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर वाहनों से फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के घरवालों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। दलबल के साथ थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने ओबरा कस्बे समेत अन्य कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इस संबंध में ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा ने बताया कि घायल के पिता भोला गुप्ता की तहरीर पर भूपेंद्र सिंह, रिषभ सोनी, सोनू यादव, नितेश सिंह, अकीब और धीरज राय के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।