कोविड-19 काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शुक्रवार को लैपटॉप वितरित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यसभा सांसद रामशकल और सदर विधायक भूपेश चौबे ने बच्चों को लैपटॉप प्रदान किया।
राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि लैपटॉप से बच्चों को बेहतर तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी। उनके शिक्षा स्तर में सुधार होगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार कोविड-19 काल से प्रभावित परिवारों को अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। विधायक भूपेश चौबे नेे कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत जनमानस के जीवन स्तर में बेहतर सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। कोविड-19 काल में मृत हुए व्यक्तियों के परिवारों को सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के प्रथम मजिस्ट्रेट अरूण पांडेय ने कहा कि इस लैपटॉप के माध्यम से बच्चों को बेहतर व तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन साधना मिश्रा ने किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश त्रिपाठी, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, अखिल नारायण देव पांडेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक, शेषमणि आदि मौजूद रहे।