{"_id":"6886f5ce9321d731ab02ed78","slug":"land-dispute-in-sonbhadra-shot-the-old-man-ran-away-threatening-him-named-case-registered-against-three-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोनभद्र में जमीन विवाद...घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली, धमकी देकर भागे बदमाश; तीन के खिलाफ नामजद केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोनभद्र में जमीन विवाद...घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली, धमकी देकर भागे बदमाश; तीन के खिलाफ नामजद केस
Mon, 28 Jul 2025 09:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:32 AM IST
सार
यूपी के साेनभद्र जिले में एक बुजुर्ग को गोली मारने की सूचना मिलते ही माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जमीन विवाद को लेकर गोली मारने के तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढौली गांव में रविवार की रात मनबढ़ों ने देवकी राम (65) को गोली मार दी। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बढौली निवासी देवकी राम का जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि रविवार की रात करीब डेढ़ बजे एक वाहन से कुछ लोग घर आए और बाहर सो रहे देवकी राम को गोली मार दी।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। आननफानन घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाल गोपालजी गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस के अन्य अफसरों ने भी घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने गोरारी गांव निवासी पंकज पांडेय, बढौली निवासी अनिल चौबे व प्रिंस चौबे के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन