फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lanco's second unit closed due to technical fault

Sonebhadra News: तकनीकी खराबी से बंद हुई लैंको की दूसरी इकाई

Fri, 19 May 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Lanco's second unit closed due to technical fault
रेणुसागर। तकनीकी खामियों के कारण बृहस्पतिवार की देर रात निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की दूसरी इकाई बंद हो गई। लैंको परियोजना के कर्मचारी आई तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए लगे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार उछाल जारी है। शुक्रवार को बिजली की मांग 24 हजार के पार रही। मांग पूरी करने के लिए राज्य उत्पादन निगम की तापीय इकाइयां पूरी क्षमता से चल रही हैं। तकनीकी खामियों से इकाइयों के बंद होने से मुश्किल बढ़ रही है। अनपरा तापीय परियोजना की पहली इकाई के जीटी जल जाने के कारण उत्पादन ठप है। परियोजना प्रबंधन इसे ठीक करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। नए जीटी के लिए बात चल रही है। शुक्रवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 24318 मेगावाट और न्यूनतम मांग 16231 मेगावाट रही। अनपरा तापीय परियोजना की दूसरी इकाई से 163 मेगावाट, तीसरी से 170 मेगावाट, चौथी से 474 मेगावाट, पांचवीं से 469 मेगावाट, छठवीं से 476 मेगावाट और सातवीं इकाई से 477 मेगावाट उत्पादन रहा। लैंको की पहली इकाई से 556 मेगावाट उत्पादन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed