फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lanco's first unit tripped within 12 hours of synchronization

सिंक्रोनाइज होने के 12 घंटे के अंदर ट्रिप हुई लैंको की पहली इकाई

Sat, 18 Dec 2021 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Lanco's first unit tripped within 12 hours of synchronization
सिंक्रोनाइज होने के 12 घंटे के भीतर ही लैंको परियोजना की पहली इकाई के एक बार फिर ट्रिप हो जाने से पावर कारपोरेशन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परियोजना प्रबंधन ट्रिप इकाई को रविवार को लोड पर ले आने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

एक पखवारे के रुटीन ओवरहॉलिंग के बाद निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की 600 मेगावाट की पहली इकाई को शुक्रवार सुबह सिंक्रोनाइज किया गया था। शाम तक इकाई फुल लोड पर भी आ गई थी। इसी बीच शुक्रवार शाम छह बजे ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण इकाई पुन: ट्रिप कर गई। लैंको के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि इकाई का युद्ध स्तर पर अनुरक्षण किया जा रहा है। रविवार को इकाई को लाइटअप कर लिया जाएगा। उधर प्रदेश में शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के कारण पिछले चार दिनों से लगातार बिजली की मांग 17500 मेगावाट से अधिक बनी हुई है। तकनीकी खराबी के कारण अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई पहले से ही बंद चल रही है। ऐसे में लैंको की भी इकाई बंद हो जाने से पावर कारपोरेशन को सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार सुबह सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 17584 मेगावाट दर्ज की गई। बढ़ी मांग को देखते हुए अनपरा परियोजना की शेष छह इकाइयों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed