फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborer fell into the drain due to epileptic attack died police started investigation

Sonbhadra News: मिर्गी का दौरा पड़ने से नाली में गिरा मजदूर, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 14 May 2025 09:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 09:08 PM IST
सार

ओबरा के इंडेन गैस गोदाम के पास मजदूर को मिर्गी का दौरा पड़ने लगा। जानकारी के अनुसार वो नाली में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Laborer fell into the drain due to epileptic attack died police started investigation
मृत पड़े व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर के इंडेन गैस गोदाम के समीप बुधवार की दोपहर नाली में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक को मिर्गी की बीमारी थी। अचानक दौरा पड़ने से उसके नाली में गिरने की आशंका है।

विज्ञापन


बताते हैं कि नगर के बाबा धुलाई के पीछे रहने वाला बुल्लू भारती (35) मजदूरी करता था। वह बुधवार की सुबह काम की तलाश में सुदामा पाठक चौराहे पर गया था। वहां काम नहीं मिलने पर वह घर लौट रहा था। लोगों के मुताबिक गैस गोदाम के समीप उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह सड़क किनारे खुली हुई नाली में गिर गया।
विज्ञापन


जब तक उसे नाली से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कहीं जा रहा था इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और खुली छोड़ी गई नाली में गिर गया। फाॅरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मृतक के दो बच्चे बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed