फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborer dies due to falling iron rod

Sonebhadra News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में सिर पर लोहे की रॉड गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to falling iron rod
चुर्क स्थित पुलिस लाइन के सामने निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज में बुधवार को हादसे में मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान ऊंचाई से गिरा लोहे का राड उसके सिर पर लगा। सेफ्टी हेलमेट होने के बावजूद गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद मजदूरों ने आक्रोश जताया। इससे काम भी बाधित रहा। चुर्क में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक व आवासीय भवन का निर्माण चल रहा है। इसमें कई प्रांतों के मजदूर काम में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बिहार के अनगढ़ निवासी अताउर्रहमान (27) भवन के नीचे खड़ा होकर काम कर रहा था। इसी दौरान ऊंचाई से लोहे का राड नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से अताउर्रहमान को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर शाम वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते साथी मजदूर आक्रोशित हो गए। काम बंद कर नाराजगी जताई। बता दें कि कुछ माह पहले सर्पदंश से भी एक मजदूर की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed