फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborer died due to explosion of flour mill while grinding

Sonebhadra News: गेहूं पीसते समय आटाचक्की फटने से मजदूर की मौत

Tue, 20 Jun 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Laborer died due to explosion of flour mill while grinding
विंढमगंज। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुरवा के टोला दुश्वानी में सोमवार को गेहूं पीसने के दौरान आटा चक्की फटने से मजदूर की मौत हो गई। कोन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर में आटाचक्की लगाकर घर-घर पहुंचकर गेहूं पीसता है। सोमवार को भी वह गेहूं पीस रहा था। महीन गेहूं पीसने के लिए मशीन के पाटों को कसते हुए अचानक चक्की फट गई। उससे निकला पत्थर का टुकड़ा पास में खड़े टोला दुश्वानी किशुनपुरवा निवासी मंटू भुइयां के सीने व सिर पर लगा। गंभीर चोट आने से मंटू घायल हो गया। परिजन उसे कोन अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया कि चक्की फटने से वहां खडा मंटू की गंभीर चोट आने से मौत हो गई थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed