फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kushi's team won 13-12 in a thrilling match

Sonebhadra News: रोमांचक मुकाबले में 13-12 से जीती कुशी की टीम

Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kushi's team won 13-12 in a thrilling match
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते प्रतिभागी
सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को जिला स्टेडियम में कबड्डी और खाे-खो का आयोजन हुआ। कबड्डी में 19 टीमों ने भाग लिया। खो-खो में आठ टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन

कबड्डी का फाइनल मुकाबला खैरपुर और कुशी टीम के बीच खेला गया। रोमांचक खेल में कुशी ने खैरपुर को 13-12 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं खो-खो के फाइनल में एपी एकेडमी-ए ने एपी एकेडमी-बी को 9-4 से पराजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षित सोनी को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, लगन और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. जयनारायण त्रिपाठी, वीडी पांडेय, अमित दुबे, सुनील राव आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में चंद्र प्रकाश वाहिद, विजय प्रकाश द्विवेदी, जगदंबा प्रसाद, संजय सिंह, राकेश त्रिपाठी, गौरव, सुनील कुमार यादव, सुभाष कुमार, अमित, अंजनीश, विश्वास व सुमंगला शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed