फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kriti chaubey from Sonbhadra will be seen in TV show Wah Bhai Wah with Shailesh Lodha

Wah Bhai Wah: टीवी शो 'वाह भाई वाह' में नजर आएंगी सोनभद्र की कृति, शैलेश लोढ़ा के साथ दर्शकों को गुदगुदाएंगी

Wed, 28 Jun 2023 10:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 10:31 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के अमोखर गांव निवासी कृति चौबे कवयित्री के साथ गीतकार भी हैं। कृति  गुरुवार को छोटे पर्दे पर काव्यपाठ करती नजर आएंगी। एक टीवी चैनल की ओर से प्रसारित कार्यक्रम वाह भाई वाह में उनकी प्रस्तुति होगी। 

विज्ञापन
Kriti chaubey from Sonbhadra will be seen in TV show Wah Bhai Wah with Shailesh Lodha
शैलेश लोढ़ा के साथ युवा कवयित्री कृति चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राबर्ट्सगंज नगर की न्यू कॉलोनी निवासी युवा कवयित्री कृति चौबे गुरुवार को छोटे पर्दे पर काव्यपाठ करती नजर आएंगी। एक टीवी चैनल की ओर से प्रसारित कार्यक्रम वाह भाई वाह में उनकी प्रस्तुति होगी। इसमें वे देश के विख्यात कवि तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा के साथ दर्शकों को गुदगुदाएंगी कार्यक्रम की दो कड़ी में कृति हिस्सा लेंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले की युवा कवयित्री की इस उपलब्धि पर लोग उत्साहित हैं। मूल रूप से अमोखर गांव निवासी कृति चौबे कवयित्री के साथ गीतकार भी हैं। उनके पिता रमाकांत चौबे किसान हैं। कृति राजकीय महिला महाविद्यालय छपका से स्नातक और जय मां भगवती पीजी कॉलेज से परास्नातक की पढ़ाई की हैं।
विज्ञापन


वह श्रृंगार, विरह, हास्य-व्यंग्य सहित कई तरह की कविताएं लिखती हैं। कृति ने बताया कि कार्यक्रम का पहला एपिसोड 29 जून को रात 10 बजे से प्रसारित होगा।
ये भी पढ़ें: बीएचयू में शैक्षणिक पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू, जानिए कुल पद और आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed