{"_id":"6202b1c5091c9b7f3c2fa124","slug":"kon-team-won-by-hitting-a-six-on-the-first-ball-of-the-super-over-sonbhadra-news-vns637649754","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर जीती कोन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर जीती कोन की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुलवार गांव में बुधवार को बीजेसी क्रिकेट क्लब के संयोजन में क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से आरंभ हुई। उद्घाटन मैच में कोन ने विंढमगंज की टीम को सुपर ओवर में शिकस्त दी।
मुख्य अतिथि दुद्धी ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने उद्घाटन किया। पहले दिन का मैच कोन और विंढमगंज के बीच खेला गया। विंढमगंज ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। कोन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 146 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी विंढमगंज की टीम ने 146 रन बनाकर मैच को रोमांचक कर दिया। सुपर ओवर में विंढमगंज की टीम एक ओवर में मात्र दो रन बना सकी जबकि कोन के खिलाड़ी ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीत लिया। कोन के खिलाड़ी प्रद्युम्न उर्फ भोला को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्हें हृदय कुमार अगरिया ने सम्मानित किया। अंपायर अनुज कुमार कन्नौजिया और राजकिशोर कन्नौजिया रहे। क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दिनेश यादव, संरक्षक बबलू चौधरी, डॉ. विनय श्रीवास्तव, मुनेश्वर कन्नौजिया, विमल यादव, कलामुद्दीन सिद्दीकी, भलन राम, खखनु राम, नागेंद्र यादव, रामप्यारे गुप्ता, अनूप कन्नौजिया, मंटी श्रीवास्तव, सूरजदेव यादव आदि रहे।