{"_id":"5dd82e168ebc3e54bc047c5e","slug":"killing-of-husband-of-kshetra-panchayat-member-sonbhadra-news-vns4958146169","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबाध गांव में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने मारपीट कर बीडीसी ममता के पति रामकुमार शर्मा (45) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को घरवाले म्योरपुर सीएचसी ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर एक युवती ने सिंदूर पी ली। सीएचसी म्योपुर में उसका उपचार चल रहा है।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक रामकुमार शर्मा का बेटा गांव की रहने वाली एक युवती से बातचीत करता था। यह युवक के पिता को नागवार लगता था। शुक्रवार की दोपहर बाद रामकुमार युवती के घर उसे बेटे से बात न करने के लिए समझाने पहुंच गया। इस दौरान युवती के घरवालों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से रामकुमार पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। म्योरपुर सीएचसी में डॉक्टर ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ बभनी थानाध्यक्ष अविनाश चंद्र सिन्हा घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद दुद्धी सीओ भी पहुंचे। सीओ ने मृतक के घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ ने कहा कि शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया गया है। मृतक का बेटा जिस लड़की से बात करता था उसने सिंदूर का सेवन कर लिया था। लेकिन उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कहा कि मृतका की पत्नी ममता की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।