फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Killed girlfriend by stabbing her with scissors in Sonbhadra

Sonbhadra: कैंची घोंपकर प्रेमिका को मार डाला, नाबालिग ने दूसरे से संबंध होने के शक में दिया वारदात को अंजाम

Tue, 28 Jun 2022 12:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 12:40 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे प्रेम करती थी लेकिन उसे शक था कि वह किसी और से भी फोन पर बात करती है। 24 जून को वह उसे घर से बुलाकर ले गया और गोहड़ा गांव स्थित राजा चंडोल पहाड़ी पर कैंची घोंपकर हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Killed girlfriend by stabbing her with scissors in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मूरता गांव से चार दिन पहले संदिग्ध हाल में लापता हुई किशोरी का शव सोमवार को गोहड़ा गांव की राजा चंडोल पहाड़ी पर मिला। देर शाम पुलिस ने शव बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नाबालिग प्रेमी ने बताया कि उसने दूसरे लड़के से संबंध होने के संदेह में कैंची घोंपकर हत्या करने के बाद शव को पहाड़ी पर छिपा दिया था।

विज्ञापन


मूरता गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को थाने में तहरीर देकर नाबालिग बेटी (16) के संदिग्ध हाल में लापता होने की जानकारी दी। बताया कि 24 जून की शाम को बेटी घर से अचानक कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। उसने गांव के ही एक लड़के पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह भी जताया।
विज्ञापन


पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छानबीन शुरू की। आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने किशोरी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि 24 जून को वह किशोरी को घर से बुलाकर ले गया। दोनों गोहड़ा गांव स्थित राजा चंडोल पहाड़ी पर पहुंचे जहां उसने कैंची घोंपकर किशोरी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे प्रेम करती थी लेकिन उसे शक था कि वह किसी और से भी फोन पर बात करती है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पहाड़ी से किशोरी का शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र, सीओ आशीष मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी उम्र की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed