फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khalasi falls from a bus in Sonbhadra, death

सोनभद्र में चलती बस से गिरा खलासी, मौत

Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Khalasi falls from a bus in Sonbhadra, death
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में हनुमान मंदिर के पास सोमवार को चलती बस से गिरकर खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक बस को घटनास्थल से कुछ दूर खड़ी कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घोरावल नगर के राबर्ट्सगंज स्टैंड से एक बस सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे सवारियों को लेकर सोनभद्र जिला मुख्यालय जा रही थी। बस में सवारियां भरी हुई थीं और खलासी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव निवासी छोटू (18) पुत्र झल्लर गेट के पास खड़ा था। मुंगेहरी माइनर से कुछ दूर खरुआंव गांव में हनुमान मंदिर के पास तेज गति से चलती हुई बस से खलासी असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक ड्राइवर को घटना को पता चलता, बस करीब डेढ़ सौ मीटर आगे बढ़ गई थी। हादसे के बाद ड्राइवर और परिचालक बस को वहीं पर छोड़कर मौके से भाग निकले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एंबुलेंस से खलासी के शव को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed