फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanhar irrigation project will be inaugurated soon: Neelkanth

शीघ्र होगा कनहर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण: नीलकंठ

Fri, 20 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kanhar irrigation project will be inaugurated soon: Neelkanth
प्रदेश सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना का शीघ्र लोकार्पण होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते परियोजना का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। अब इसमें तेजी लाते हुए जल्द ही इसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पर्यटन राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य में तेजी से आगे बढ़ा है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेगी। इससे सिंचाई के लिए आदिवासी और पहाड़ी अंचलों के किसानों के खेतों में पानी मिलेगा और खेतों में हरियाली लौटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिले में पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी तेजी से काम कर रही है। कई कार्य चल रहे हैं और शीघ्र ही करोड़ों रुपये का कार्य होने वाले हैं। सरकार पर्यटन के क्षेत्र में जनपद को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इससे पहले उन्होंने कस्बे के एक होटल में आयोजित विधानसभा कार्यसमिति की बैठक में भी हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने की। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, श्रवण सिंह गोंड़, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, सुरेंद्र अग्रहरि, विपिन बिहारी, दिनेश अग्रहरि, संजू तिवारी, रामेश्वर राय, त्रिभुवन यादव, मनोज मिश्रा, दीपक, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जीत सिंह खरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed