फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanhar Dam filled due to rains in Chhattisgarh 11 out of 16 gates were opened villagers of submerged area scar

सोनभद्र: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से भर गया कनहर बांध, 12 गेट खोले गए, डूब क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत

Tue, 03 Oct 2023 05:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 Oct 2023 05:26 PM IST
सार

कनहर बांध यूपी के अंतिम छोर पर निर्मित है। इसका डूब क्षेत्र छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा में स्थित है। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कनहर और उसकी सहयोगी पहाड़ी नदियों में पानी तेजी से बढ़ा है। 

विज्ञापन
Kanhar Dam filled due to rains in Chhattisgarh 11 out of 16 gates were opened villagers of submerged area scar
कनहर बांध में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से कनहर नदी उफान पर है। पहाड़ी नदियों से अचानक भारी मात्रा में पानी आने से सोनभद्र में कनहर पर निर्मित बांध भर गया है। एहतियात के तौर पर बांध के 16 में से 12 गेट को खोलकर निरंतर पानी निकाला जा रहा है। डूब क्षेत्र के सभी गांवों में अधिकारी लोगों को तत्काल गांव खाली करने की हिदायत दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ से पानी आने का यही क्रम बना रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन व सिंचाई विभाग अलर्ट है।

विज्ञापन


कनहर बांध प्रदेश के अंतिम छोर पर निर्मित है। इसका डूब क्षेत्र छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा में स्थित है। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कनहर और उसकी सहयोगी पहाड़ी नदियों में पानी तेजी से बढ़ा है। इसका असर बांध के डूब क्षेत्र में दिख रहा है। करीब सवा तीन किमी लंबा बांध पानी से भर गया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से निकले कनहर नदी में बीते दो दिन से लगातार बारिश से सवा तीन किलोमीटर कनहर बांध का जलस्तर बढ़ने से 12 फाटक खोलने पड़ गए।

बांध का अधिकतम जलस्तर 255 मीटर

अवर अभियंता खंड तीन नंदलाल यादव ने कहा कि बांध के आरएल लेबल 253.8 मीटर तक कि जलस्तर बढ़ने पर 12 फाटकों को खोला गया है। जलस्तर बढने की रफ्तार बढ़ती है तो बांध के सभी फाटक खोल दिए जाएंगे। अभी बांध के फाटक से निकलने वाले बाढ़ के पानी की रफ्तार तीन मीटर की धारा प्रवाह हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed