फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kaaryaalayon, skoolon mein sabadv shikshakon kee maangee riport

कार्यालयों, स्कूलों में सबद्व शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
kaaryaalayon, skoolon mein sabadv shikshakon kee maangee riport
कार्यालयों, स्कूलों से संबद्ध शिक्षकों की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

नियमों को दरकिनार कर शिक्षकों को किया गया संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग ने नियमों को ताख पर रख कर कई शिक्षकों को उनके विद्यालयों से अन्य स्कूलों अथवा विभिन्न कार्यालयों से संबद्ध कर दिया है। मामला संज्ञान में आने पर विजय किरन आनंद महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) ने को सूबे के समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों से दो दिन के अंदर संबद्ध किए गए अध्यापकों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

विजय किरन आनंद महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) की ओर से आठ जून को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उनकी संज्ञान में आया है कि विभिन्न जिलों में शिक्षकों को उनके विद्यालय से अन्य स्कूलों अथवा विभिन्न कार्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि किसी भी प्रकार का सबंद्धीकरण न किए जाने के संबंध में समय-समय पर विभाग द्वारा पूर्व में आदेश निर्गत किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कतिपय शिक्षकों को विभिन्न स्कूलों/कार्यालयों में संबद्ध किया गया है, जो नियम विरूद्ध है। इससे पदस्थापित स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित होता है। साथ ही शासकीय आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति पर उन्होंने खेद जताते हुए बीएसए को निर्देशित किया है कि वर्तमान समय में जो शिक्षक विभिन्न दफ्तरों/विद्यालयों से संबद्ध हैं उनके बारे में निर्धारित प्रारूप में दो दिन के अंदर भेजें। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि दो दिन के अंदर निर्धारित प्रारूप में सूचना न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि जिले में नियम विरूद्ध तरीके से किसी भी शिक्षक को दूसरे स्कूलों अथवा दफ्तरों में संबद्ध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed